Home Search Register Contact Us Login
09871719508 [10AM to 7PM]

 
Help/FAQs

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

 प्रश्न १. Rajput Matrimonial क्या है ?


उत्तर :- "Rajput Matrimonial" खानदानी राजपूत परिवारों के लिए इन्टरनेट पर एक ऐसी वेब साईट (सायबर प्लेटफार्म) है | जो "विवाह योग्य" राजपूत युवक-युवतियों के लिए उनके स्तर अनुसार रिश्तों की खोज के विकल्प प्रस्तुत करता है|

प्रश्न २. क्या आप हमारे बेटे/बेटी के लिए योग्य अच्छा वर-वधु का नाम सुझाएंगे ?


उत्तर :- किसी भी रिश्ते को तय करने में कई बिन्दुओं को मद्देनजर रखना पड़ता है, जैसे- बच्चों की उम्र, कुंडली मिलान, कद, रूप-रंग, शिक्षा-दीक्षा, उनका व्यवसाय, वेतन, पारिवारिक स्तर, जाति व उपजाति आदि| इन सब बातों को बच्चों के परिजन ही बेहतर तरीके से समझ व जान सकते है अत: Rajput Matrimonial द्वारा उपलब्ध कराई गई खानदानी राजपूत परिवारों के युवक-युवतियों की सूचि में से अपनी आवश्यकता के अनुरूप छंटनी कर अपने बेटे-बेटी के लिए रिश्ता तय करना चाहिए|


प्रश्न ३. क्या "Rajput Matrimonial" में रजिस्टर लोगों के संपर्क सूत्र उपलब्ध होते है ?


उत्तर :- हाँ ! "राजपूत परिणय" में रजिस्टर करने वाले हर सदस्य को अपने संपर्क सूत्र यथा इमेल पता, फोन न. आदि लिखने जरुरी होते है | इन्ही संपर्क सूत्रों के द्वारा आप अपने द्वारा छंटनी किये युवक-युवतियों से या उनके परिजनों से संपर्क कर रिश्ते की बात आगे बढ़ा सकते है|


प्रश्न ४. "Rajput Matrimonial" का कार्यालय कहाँ है व इसके कार्य का दायरा क्या है ?


उत्तर :-  "Rajput Matrimonial" फरीदाबाद से संचालित की जाती है, इसकी कोई शाखा नहीं है| और इस वेब साईट में दुनियां में कहीं भी रहने वाला वह खानदानी हिंदू राजपूत जिसके परिवार में कोई अंतरजातिय विवाह नहीं हुआ हो अपने विवाह योग्य बच्चों का पंजीकरण करा सकता है|


प्रश्न ५."Rajput Matrimonial" में अपने बच्चों का पंजीकरण कराने से क्या लाभ है?


उत्तर :- हर परिवार का अपना दायरा परिवार, परिचितों व रिश्तेदारों तक सीमित होता है इससे बच्चों के रिश्तों के प्रस्ताव भी सीमित हो जाते है|" Rajput Matrimonial" में अपने बच्चों को पंजीकरण कराने से यह दायरा बढ़ जाता है क्योंकि यहाँ पंजीकृत युवक-युवतियों की सूचि मिलने से आपके पास अपने बच्चों के लिए योग्य वर-वधु की तलाश के विकल्प बढ़ जाते है|


प्रश्न ६- क्या "Rajput Matrimonial" में पंजीकृत युवक-युवतियों की जानकारी प्रमाणिक है ?


उत्तर :- पंजीकृत सूचि ने जानकारी के लिए दिए जाने वाले तथ्य सम्बंधित बच्चों के परिजनों द्वारा उपलब्ध कराये जाते है| "Rajput Matrimonial" बच्चों के परिजनों द्वारा उपलब्ध कराई जानकारी ही प्रस्तुत करता है|अत: उनकी प्रमाणिकता परिवारों को अपने स्तर पर सभी स्रोतों से पूरी कर रिश्ते तय किये जाने चाहिए |


प्रश्न ७. क्या रिश्ता तय हो जाने के बाद Rajput Matrimonial को सूचित करना पड़ता है ?


उत्तर :- हाँ ! रिश्ता तय हो जाने पर आपका कर्तव्य बनता है कि आप "Rajput Matrimonial" को सूचित करें या अपनी प्रोफाइल डिलीट करें ताकि दूसरे लोगों को छंटनी करने में आसानी हो और रिश्ता हो जाने के उपरांत दूसरे लोग आपके पास रिश्ते के लिए प्रस्ताव न भेजे|


प्रश्न ८. क्या इस सेवा के लिए "Rajput Matrimonial" कोई सेवा शुल्क लेता है ?


उत्तर :- नहीं ! अभी Rajput Matrimonial इस सेवा के लिए कोई शुल्क नहीं लेता पर भविष्य में इस वेब साईट को चलाने में आने वाले खर्च के लिए कोई मामूली शुल्क लगाया जा सकता है क्योंकि हमारा मानना है कि कोई संस्था तभी अपना कार्य निरंतरता के साथ कर सकती है जब वह आर्थिक तौर पर स्व-वित्तपोषित हो|

प्रश्न ९. वेब साईट में पंजीकरण करते समय आने वाली तकनीकि असुविधाओं के चलते क्या सहायता के लिए "Rajput Matrimonial" टीम से संपर्क कर सकते है ?

उत्तर :- हाँ ! किसी भी असुविधा के लिए आप हमसे संपर्क कर सकते है, इसके लिए Contact Us पेज पर क्लिक कर उस पर लगे फार्म में जरुरी बातें लिखकर सब्मिट बटन पर चटका लगा दें| आपका संदेश हम तक पहुँच जायेगा और हम आपसे संपर्क कर लेंगे| या हम से 09871719508 पर संपर्क करें|


 

 
  Advertise with Us
Need Help? Other Services Privacy & You Rajput Matrimony
  • Rajput Matrimonial
  • Find Rajput Brides & Grooms
  • Bachelor's Most preferred Rajput Matrimonial
Rajput Matrimony | Rajput Matrimonial | Rajput Brides & Grooms | Free Rajput Matrimony Site Powered by Gyan Darpan